खेलों से युवओं में आगे बढऩे की भावना विकसित होती है-एसपी सुमन गुर्जर
May 22 2023
ग्वालियर। आईएमए और वुमन डॉक्टर विंग के इंडोर गेम फेस्ट का समापन होटल क्लर्क इन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी सुमन गुर्जर उपस्थित थीं। उन्होंने मैच में जीते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं मेडल का वितरण किया।
मुख्य अतिथि सुमन गुर्जर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों से युवाओं में आगे बढऩे की भावना विकसित होती है। इसीलिए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए। मैं यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आईएमए और वुमन डॉक्टर विंग को साधुवाद देती हूं। वहीं वुमन डॉक्टर विंग की सचिव डॉ. नमिता अग्रवाल ने बताया कि नवजीवन हॉस्पिटल सभागार एवं जीवाजी क्लब में मध्य प्रदेश में पहली बार पूरे हफ्ते चलने वाले इस आयोजन में कैरम, बेडमिंटन, चेस और टेबल टेनिस के खेल खेले गए। वहीं आईएमए सचिव डॉ. बृजेश सिंहल ने बताया कि आईएमए के तकरीबन 400 से ज़्यादा सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने इस इंडोर फेस्ट में शिरकत की। साथ ही बच्चों को इसके साथ मोबाइल और टीवी जैसी लत से दूर रहकर मैदान में उतरने और खेलने का संदेश दिया। इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. राहुल सप्रा, वुमन डॉक्टर विंग की अध्यक्ष डॉ. वीरा लोहिया, डॉ. प्रशांत लहरिया, डॉ. प्रदीप राठौर, डॉ. नवदीप, डॉ. नितिन जैन, डॉ. आशीष दुबे, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. स्वाति जोशी, डॉ. रीना जैन, डॉ. स्नेह, डॉ. सुनैना, डॉ. राखी, डॉ. कांति और डॉ. मोनिका जैन उपस्थित थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









