उपायुक्त चौहान को निरीक्षण में 7 सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले

May 22 2023

ग्वालियर। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के द्वारा प्रात 7 बजे सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की गई, जिसमे क्षेत्र क्रमांक 19-16 के वार्ड क्रमांक 35-44 के गुड्डी, अर्जुन, रामबाब, राजेश, राकेश, रानी, संजय सहित 7 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए साथ ही सफाई का निरीक्षण किया गया।
उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा राम मन्दिर, दौलतगंज में निरीक्षण किया व अवैध पोस्टर हटवाए साथ ही बेक लाइन डिवाइडर के आसपास  का निरीक्षण कर साथ ही सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का भी निरीक्षण किया, साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे