डॉ. शिराली यूथ आइकन अवॉर्ड से अलंकृत

May 22 2023

ग्वालियर। अखिल भारतीय सर्व वैश्य महासम्मेलन में शहर की होनहार बिटिया, 40-गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. शिराली अरविन्द रूनवाल को सम्मानित किया गया। जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर के अटल बिहारी मल्टी-आर्ट कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय नागरिक व उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया व विशिष्ट अतिथि मिस इंडिया 2023 सुश्री नंदिनी गुप्ता थीं। जिन्होंने डॉ. शिराली को उनकी अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों के मद्देनजऱ इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाज़ा। प्रोग्राम की अध्यक्षता खाद्य एवं बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने की। संचालन एमपीईबी के नितिन मांगलिक का रहा।