वाहन रैली में दिखाई सामाजिक समरसता
May 22 2023
ग्वालियर। शहर में सामाजिक समरसता का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जहां सर्व समाज के लोगों ने एक साथ मिलकर भारत माता की जय, जय-जय श्रीराम, जय-जय परशुराम के गगनभेदी नारे लगाए। वहीं डीजे की धुन पर नाचती युवाओं, महिलाओं की टोली हाथों में भगवा झंडे के साथ आगे चलीं। मौका था परशुराम सेवा संघ द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता, एकता एवं अखंडता वाहन रैली का। परशुराम सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक डॉ. श्याम पाठक ने बताया यह वाहन रैली अचलेश्वर महादेव मंदिर से शाम 6 बजे शुरू हुई। वाहन रैली में सैकड़ों युवाओं व महिलाओं ने बाइक पर सवार होकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। वाहन रैली अचलेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर इंदरगंज पाटणकर बाजार दौलतगंज होती हुई महाराज वाडे पर संपन्न हुई।
समापन स्थल पर संतोषानन्द महाराज, आनंदेश्वर महाराज, दतिया मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. दिनेश उदैनिया, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधु भार्गव, कपिल भार्गव, पंकज भार्गव एवं सुलेखा शर्मा द्वारा विभिन्न समाज के एक सैकड़ा से अधिक युवाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सर्व ब्राहृाण महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष कपिल भार्गव एवं आभार मधु भार्गव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पंकज भार्गव, महिला संयोजक सुलेखा शर्मा, सुनील शर्मा, श्यामबाबू शर्मा, जयवीर भारद्वाज, रामबाबू कटारे, महेश मुद्गल, रामाधार शर्मा, यतेंद्र तिवारी, राजेश शर्मा, संगम भार्गव, डॉ. सूर्यकांत अग्निहोत्री, डॉ. प्रताप शंकर भार्गव, राजेंद्र भारद्वाज, अनूप शर्मा, हरि दुबे, भूपेन्द्र प्रेमी, डॉ. रेखा दीक्षित, दीपक शर्मा, आदित्य भार्गव, राकेश नायक, अतुल पांडे, देवेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, गौरव तिवारी, वासुदेव मिश्रा, दीक्षा दुबे, प्रमोद शर्मा, नेहा कौल, देवांश शर्मा, गिरीश शर्मा, आदर्श नायक, नितिन पांडे, सौरभ शर्मा, शिल्पा डोंगरा, भरत शर्मा, कृष्णा शर्मा, धु्रव भार्गव, प्रशांत भार्गव, अखिलेश भार्गव आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









