गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा मैट ओरियेंटेसन सम्पन्न

May 21 2023

ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन का मेंटल एबिलिटी टेस्ट (मैट) ओरियेंटेसन का आयोजन निजी कोचिंग पर किया गया। सर्वप्रथम टेस्ट के माध्यम से छात्र खुद के जीवन के बारे में कितने जागरूक हैं, मेंटल एबिलिटी टेस्ट (मैट) के माध्यम से छात्रों के मानसिक जागरूकता से संबंधित टेस्ट लिया गया। जिसके बाद छात्रों को फांउडेशन के विजन व मिशन से युवाओं को अवगत कराते हुए संस्था के संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा युवाओं  को स्टार्टअप, कोर्पोरेट क्लासेज, इंडस्ट्री विजिट, डिजीटल मार्केटिंग, पब्लिक स्पीकिंग, बिजनेस मंत्रा, लीडरशिप, फाइनेंस, व्यक्तित्व विकास, इंटर्नशिप सहित अन्य रोजगार संबंधित कौशल के लिए कार्य करता है। जिसमें सदस्यों को विभिन्न कार्यशाला, बूटकैंप आदि के माध्यम से सदस्यों को कौशल प्रदान किया जायेगा। संस्था का उद्देश्य नवीन शिक्षा नीति के आधार पर कॉलेज में पढऩे वाले छात्र छात्राओं को प्रैक्टिकल नोलेज उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर आकाश त्रिपाठी, जयेश श्रीवास्तव, मोहित सिंह सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।