कांग्रेस ने मेरे बायो की जगह जनता की सुनी होती, तो यह स्थिति नहीं होती-सिंधिया
May 21 2023
ग्वालियर। 21 मई रविवार सुबह 11.30 बजे केंद्रीय नागरिक विमानन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विमानन द्वारा ग्वालियर पहुंचे हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट पर उनका जोशिला स्वागत किया गया है। ग्वालियर में कदम रखते ही केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस को उनके बायो चेक करने पर आड़े हाथ लिया है। सिंधिया ने कहा कि मेरा बायो चेक किया है। कांग्रेस मेरा बायो चेक करने की जगह जनता की सुनती तो यह स्थिति नहीं होती। उनके पास कुछ काम नहीं है इसलिए वह ऐसा करते हैं। आपने मेरा बायो देखा है उसमें सब कुछ सामान्य है। इसके बाद सिंधिया आगे अपने कार्यक्रमों में शामिल होने रवाना हो गए।
ग्वालियर अंचल के ग्वालियर, शिवपुरी, अशोक नगर व गुना के तीन दिवसीय प्रवास पर आए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह 11.30 बजे ग्वालियर पहुंचे हैं। यहां एयरपोर्ट पर ही उन्होंने मीडिया से बात की है। सिंधिया का कहना है कि तीन दिन विकास के लिए समर्पित हैं। वह विकास कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। इस मौके पर एक दिन पहले ही कांग्रेस का उठाया मुद्दा कि सिंधिया फिर असंतुष्ट उन्होंने अपने ट्वीटर पर बायो से भाजपा का नाम व झंडा हटाया है। इस सवाल पर जवाब देते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मेरा बायो देखने के बदले यदि कांग्रेस ने जनता की सुनी होती तो आज यह स्थिति नहीं होती। इसके बाद सिंधिया मुस्कराते हुए चले गए। शहर में सिंधिया को कई कार्यक्रम में भाग लेना है। दोपहर 1.30 बजे ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सिंधिया नरवर शिवपुरी के लिए रवाना हो गए।
सोमवार को यह रहेंगे कार्यक्रम
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया सोमवार 22 मई को शिवपुरी के पीएस होटल में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद शिवपुरी की शगुन वाटिका में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे से 2.45 बजे का समय रिजर्व रखा गया है। इसके बाद नक्षत्र गार्डन में कार्यक्रम में होते हुए पडोरा, कोलारस में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गुना पहुंचेंगे। रात को विश्राम गुना में ही करेंगे।
मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम
सिंधिया मंगलवार 23 मई को गुना में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और उसके बाद मुंगावली अशोक नगर पहुंचेंगे और यहां से सडक़ मार्ग के माध्यम से भोपाल जाएंगे। भोपाल एयरपोर्ट से रात 9.35 बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









