बजरंग भक्त मंडल व कोटेश्वर महादेव गौसेवा समिति ने 2300 किलो हरेचारे की सेवा

May 21 2023

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा अपने सदस्यों एवं गौसेवकों के सहयोग निरंतर की जा रही गौभोग सेवा के क्रम में रविवार 21 मई को मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोले का मंदिर पर श्री कोटेश्वर महादेव गौसेवा समिति के साथ संयुक्त रूप से 2300 किलो हरेचारे की सेवा की गई। मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने कहा कि गौसेवा के क्षेत्र में कार्यरत सभी संस्थाओ को एकजुट होकर गौमाता के सम्बर्धन एवं गौसेवा हेतु एक साथ आना होगा तभी गौमाता के हित मे कार्य कर पाना संभव होगा।
रविवार 21 मई की सेवा में श्री कोटेश्वर महादेव गौसेवा समिति द्वारा 1600 किलो एवं बजरंग भक्त मंडल द्वारा 700 किलो हरेचारे की सेवा की गई। जिसमे 166 किलो हराचारा विशाल अग्रवाल द्वारा,166 किलो हराचारा नमन अवस्थी द्वारा, 166 किलो हराचारा माधवी शर्मा द्वारा, 100 किलो हराचारा अनिल गुप्ता द्वारा, 66 किलो हराचारा अंकुश कोटिया द्वारा, 37 किलो हराचारा सेवा बजरंग भक्त मंडल द्वारा कुल 2300 किलो हरे चारे की सेवा बजरंग भक्त मंडल एवं श्री कोटेश्वर महादेव सेवा समिति के संयुक्त  माध्यम से  दानदाता सदस्यों एवं गौसेवकों के सहयोग से की गई।
रविवार की सेवा में मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, मनीष राय, अंकुश कोटिया, तोताराम, जितेंद्र कुशवाह, हनी बाथम आदि सदस्य उपस्थित थे।