वेदमंत्रों से किया महिलाओं का पुंसवन संस्कार
May 20 2023
ग्वालियर। विप्रा ब्राहृाण महिला मंच ने गायत्री नगर स्थित गायत्री मन्दिर में पुंसवन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें मंत्रो के उच्चारण के साथ गर्भवती हिंदू महिलाओं के साथ एक मुुस्लिम महिला का भी पुंसवन संस्कार कराया गया तथा उनकी गोद भराई की गई। गौरतलब है कि हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में यह दूसरा संस्कार है, जो बलवान और तेजवान संतान प्राप्ति के लिए किया जाता है। गोद भराई में गर्भवती महिलाओं को साड़ी, नारियल गोला, श्रंृगार का सामान व ड्रायफ्रूट्स विप्रा संगनियों ने भेंट किए। इस मौके पर मंच की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने कहा कि महाभारत में अभिमन्यु ने भी गर्भ में ही चक्रव्यूह भेदन का ज्ञान लिया था। स्वामी विवेकानंद, शिवाजी महाराज, भक्त प्रहलाद, उस्ताद जाकिर हुसैन और ऐसे कई लोग के हुनर गर्भ संस्कार को दर्शाते हैं। संचालन कमलेश गुप्ता ने व आभार ज्योति शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कृष्णा शर्मा, पल्लवी शर्मा, वंदना शर्मा, अनीता देपुरिया, नीतू उपमन्यु, रेनू उपमन्यु, अर्चना शर्मा, डोली दीक्षित, निधि भार्गव, निधि मिश्रा, भावना चतुर्वेदी, नीलम शर्मा, सुधा दीक्षित, सुमन तिवारी, नीलम शुक्ला, निर्मला शर्मा, कल्पना ऋषिश्वर, रंजना शर्मा, पूजा शर्मा, उपासना शुक्ला, कमलेश शर्मा, गौरा शर्मा, रामायणी शर्मा आदि विप्रा संगनियां उपस्थित रहीं।
पुंसवन संस्कार एक हष्ट पुष्ट संतान के लिए किया जाने वाला संस्कार है। शास्त्रों अनुसार चार महीने तक गर्भ का लिंग-भेद नहीं होता है, इसलिए लडक़ा या लडक़ी के चिन्ह की उत्पत्ति से पूर्व ही इस संस्कार को किया जाता है। पुंसवन संस्कार जन्म गर्भ के तीन माह के बाद किया जाता है, क्योंकि इसी अवधि के बाद गर्भस्थ शिशु का मस्तिष्क विकसित होने लगता है। पुंसवन संस्कार एक हष्ट पुष्ट संतान के लिए किया जाने वाला संस्कार है। कहते हैं कि जिस कर्म से वह गर्भस्थ जीव पुरुष बनता है, वही पुंसवन-संस्कार है। शास्त्रों अनुसार चार महीने तक गर्भ का लिंग-भेद नहीं होता है, इसलिए लडक़ा या लडक़ी के चिन्ह की उत्पत्ति से पूर्व ही इस संस्कार को किया जाता है। स्वस्थ, सुंदर तथा गुणवान संतान पाने के लिए यह संस्कार किया जाता है, जिससे संतान बलवान, एवं स्वस्थ हो। इस संस्कार से गर्भस्थ शिशु की रक्षा होती है तथा उसे उत्तम संस्कारों से पूर्ण बनाया जाता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









