भृगु जयंती पर वाहन रैली एवं युवा सम्मान समारोह आज

May 20 2023

ग्वालियर। महर्षि भृगु जयंती के उपलक्ष पर वाहन रैली एवं युवा सम्मान समारोह को भव्य बनाने को लेकर शनिवार को सकल ब्राह्मण समाज की बैठक सनातन धर्म मंदिर ग्वालियर में हुई। वाहन रैली 1 मई रविवार शाम 6 बजे अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर महाराज बाड़े पर समापन एवं युवा सम्मान समारोह के साथ महर्षि भृगु ऋषि की महाआरती होगी। 
इस अवसर पर श्याम पाठक, जयवीर भारद्वाज, श्याम बाबू शर्मा, राजेश नायक, देवेंद्र शर्मा, राम नारायण मिश्रा, अतुल पांडे, रवि आनंद गौड़, संगम भार्गव, डॉक्टर रेखा दीक्षित, वासुदेव मिश्रा, संदीप शर्मा, आदित्य भार्गव, देवांश बोहरे, मनीष शर्मा, पंकज भार्गव, विपिन भार्गव, आदर्श नायक, हर्ष कुमार पाठक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कपिल भार्गव एवं आभार राजेश नायक ने व्यक्त किया।