रेलवे स्टेशन पर प्री-पेड बूथ का हुआ शुभारंभ, अब यात्रियों को मिलेगी सुविधा:एडीजी
May 20 2023
ग्वालियर। एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा ने शनिवार को लंबे समय से बंद पड़ा रेलवे स्टेशन का प्री-पेड बूथ का शुभारंभ किया। विगत दिनों ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल ने रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया था उस समय कलेक्टर श्री सिंह ने जल्द से जल्द प्री-पेड बूथ शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन पर प्री-पेड़ बूथ का शुभारंभ किया गया। इससे जहां ऑटो चालक निर्धारित किराया ले सकेंगे वहीं दूसरी ओर यात्रियों से ऑटो चालक अनाप-शनाप किराया नहीं वसूल सकेंगे।
शुभारंभ अवसर पर एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा के अलावा पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल,एडीशनल एसपी ऋषिकेश मीणा,डीएसपी टे्रफिक नरेश बाबू अन्नौटिया, बिक्रम कनपुरिया, बैजनाथ प्रजापति सहित बड़ी संख्या में यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद ऑटो चालकों से चर्चा की और उन्हें हिदायत दी कि इधर-उधर से सवारी न भरें और प्रीपेड बूथ द्वारा निर्धारित किराया ही लें। इसके अलावा डे्रस में रहे तथा यातायात के नियमों का पालन करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









