बस में खोया सूटकेस, पुलिस ने तलाशकर मालिक को सौंपा
May 20 2023
ग्वालियर। दो दिन पहले बस में छूटा जेवरों से भरा सूटकेश तलाशकर पुलिस ने उसके मालिक को सौंप दिया है। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो सूटकेस का पता चल गया है और उसमें रखे जेवर व सामान फरियादी को वापस कर दिए हैं।
गोला का मंदिर में पदस्थ एसआई हरेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि भिण्ड निवासी अरविन्द सिंह पुत्र नाथूराम सिंह गुजरात में प्राइवेट जॉब करता है। दो दिन पहले वह पत्नी व बच्चों के साथ भिण्ड में एक शादी में शामिल होने के लिए आया था। शादी में शामिल होने के बाद वह वापस जाने के लिए बस से ग्वालियर के लिए रवाना हुआ और एक परिचित से मिलने के लिए डॉक्टर धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास उतरा और जल्दबाजी में अपना सूटकेस उतारना भूल गया। परिचित के घर पहुंचने के बाद अरविन्द्र को सूटकेस की याद आई तो वह भागा-भागा गोला का मंदिर थाने पहुंचा और मामले की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस की तलाश की। बस की जांच की तो सूटकेस नहीं मिला। पुलिस ने जब बस स्टैण्ड के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के लिए आरक्षक लोकेश कौरव व मुकेश तोमर को लगाया और दो दिन की मेहनत के बाद पुलिस ने सूटकेस तलाश कर उसमें रखे जेवर व सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामद जेवर व अन्य सामान को पीडि़त को सौप दिया है। वहीं पीडि़त ने सामान मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कराने से मना कर दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









