वार्ड 58 में निगमायुक्त ने रहवासियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

May 20 2023

ग्वालियर। स्वक्ष्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया हे। जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति सचेत कर रहा है वहीं आने वाले दिनों में स्वच्छता में शहर को अव्वल नंबर मिले। 
शनिवार को निगमायुक्त के मार्गदर्शन में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वार्ड क्रमांक 58 में स्वचछता अभियान चलाया। इस दौरान वहां के रहवासियों ने भी नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ स्वचछता अभियान में सहयोग किया।
अहम बात यह है कि इस अवसर पर निगमायुक्त हर्ष सिंह ने वहां के रहवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। लोगों ने नगर निगम प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वार्ड को स्वच्छ रखा जाएगा और समय-समय विशेष अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा।