सुहागिनों ने पूजाकर प्रभातफेरी निकली
May 20 2023
ग्वालियर। वट सावित्री अमावस्या पर सुहागिन स्त्रियों ने जहां अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत उपवास कर वटवृक्ष की पूजा अर्चना की, वहीं शहर में इस मौके पर धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। आशाराम बापू के भक्तों ने विनय नगर में हरिनाम प्रभात फेरी निकाली। वहीं बापू आश्रम के तत्वावधान में विनय सेटर 3 गौरी विद्यालय से हरिनाम प्रभात फेरी आयोजित की गई जो कि बारह बीघा कालोनी सदाशिव नगर संत कृपाल सिंह आश्रम सेटरएक दो चार से वापिस विनय नगर गोरी स्कूल पर समाप्त हुई। होर्डिंग बैनर से सुसज्जित चलित वाहन पर विराजे विग्रह फोटो का जल, फल, मिष्ठान वितरण कर भव्य स्वागत किया। भजनों पर भक्तों ने झूमकर भाव नृत्य किया। इस अवसर पर ऋषि प्रसाद साहित्य भी निशुल्क वितरण किया गया।
हरिनाम प्रभात फेरी में संचालक अर्जुन भाई, लखमीचंद दिलीप हंदवानी, रामू रामानी, बीपीएस सेंगर, सीबी शर्मा, धर्मेंद्र सेंगर, हिमांशु सुदामा अग्रवाल, मुकेश बंसल, डी के शर्मा, गोडिया बहन, सावित्री मिश्र शांति भटनागर, कुसुम चंदेल, उर्मिला सोनी, लता खत्री मौजूद रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









