आध्यात्मिक शिक्षण प्रशिक्षण शिविर आज से मिसहिल स्कूल में

May 20 2023

ग्वालियर। पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट जयपुर के तत्वावधान में ग्वालियर लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित मिसहिल स्कूल में 55 वां 18 दिवसीय वीतराग विज्ञान आध्यात्मिक शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का आायोजन किया जा रहा है, जिसका उदघाटन रविवार सुबह 9 बजे होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश जैन ने पत्रकारवार्ता में बताया कि ग्वालियर में पहली बार आयोजित इस शिविर में देशभर के पांच सौ विद्वान, दो हजार प्रशिक्षणाथियों को जैन धर्म का शिक्षण एवं प्रशिक्षण देकर उन्हें अध्यापक बनाएंगे। ये अध्यापक विभिन्न जैन शिक्षण संस्थााओं में अध्यापन का कार्य कर जैन धर्म की शिक्षा देंगे। 
आयोजन समिति के मीडिया संयोजक ललित जैन ने बताया कि 18 दिवसीय इस आयोजन की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। बाहर से आने वाले विद्वानों और प्रशिक्षणाथियों की आवास व्यवस्था के साथ विशाल पांडाल बनाया जा रहा है। 
इस अवसर पर  पं. अजीत जैन, विजय जैन, पं सुनील शास्त्री, पं. कमलचन्द्र जैन, पीयूष शास्त्री, शीतलचन्द जैन एडवोकेट, रोहित जैन, आकाश जैन, शुद्वात्म जैन, ललित जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।