उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान नालों पर लगाई जा रही जालियों का निरीक्षण किया

May 20 2023

ग्वालियर। निगम उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान शनिवार को प्रात 7 बजे सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की गई, जिसमे क्षेत्र क्रमांक 15 के वार्ड 42 में  राहुल दो माह से, अमित कुल 2 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, साथ ही सफाई का निरीक्षण किया गया। निगम उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा नहारू पेट्रोल पंप पर सफाई व्यवस्था देखी साथ ही एबी रोड, लक्ष्मीगंज हरे शिव गार्डन के सामने नालों पर लगाई जा रही जालियों का निरीक्षण कर सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का भी निरीक्षण किया। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए, तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे।