एसपी चंदेल ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस लाईन का किया निरीक्षण
May 20 2023
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल, एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा के साथ पुलिस लाईन ग्वालियर में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा पुलिस कर्मियों के परेड अभ्यास को बारीकी से देखा गया और उन्हे अपना टर्न आउट अच्छा रखने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त उन्होने पुलिस लाईन ग्वालियर में मौजूद शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया। साप्ताहिक परेड में थाना बल एवं पुलिस लाइन का बल, यातायात, बीडीडीएस एवं डॉग स्कॉट के लगभग 200 पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पहुंचकर प्रभारी पुलिस लाइन एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा के साथ सर्वप्रथम साप्ताहिक जनरल परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया। परेड निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा परेड में मौजूद जवानों के टर्न आउट को चेक किया गया और अच्छे टर्न आउट वाले पुलिस कर्मियों को इनाम भी दिया गया। इसके साथ ही उन्होने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिस जवान की वर्दी सदैव साफ-सुथरी होनी चाहिए और आपको इस वर्दी का हमेशा मान रखना चाहिए। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी कराई गई।
परेड के उपरान्त एसपी चंदेल के द्वारा परेड ग्राउंड में रखे गये पुलिस के शासकीय वाहनों का भी निरीक्षण किया गया और वाहनों की डायरी व टूल्स बॉक्स को चेक किया गया। उनके द्वारा वाहनों में रखे फस्र्ट एड बॉक्स में रखी दवाइयों की एक्सपायरी को भी चेक किया और उसमें नई दवाइयां रखने के निर्देश दिये। वाहनों के निरीक्षण के दौरान एसपी चंदेल द्वारा बीडीडीएस के वाहन का भी निरीक्षण किया और उसमें लगे हुए कैमरों तथा आवश्यक उपकरणों को शीघ्र दुरूस्त कराने के निर्देश दिये। साथ ही शासकीय वाहन का उपयोग कर रहे पुलिसकर्मियों को अपने-अपने वाहन का रखरखाव अच्छे से रखने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उनके द्वारा उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने वाहनों में बलवा परेड सामग्री आवश्यक रूप से रखने के लिये कहा गया।
परेड निरीक्षण के उपरान्त एसपी चंदेल द्वारा पुलिस लाईन में मौजूद शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया और साफ-सफाई तथा दस्तावेजों के रखरखाव संबंधी आवश्यक निर्देश दिये। उनके द्वारा क्वाटर गार्ड पर शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया गया और रखे हुए हथियारों की समय-समय पर साफ-सफाई कराने के निर्देश रक्षित निरीक्षक को दिये। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा पुलिस लाइन में बनाई जा रही लाइब्रेरी का भी अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया और लाइब्रेरी को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश भी दिये।
साप्ताहिक परेड में एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा, एएसपी क्राईम राजेश दंडोतिया, सीएसपी षियाज केएम, रत्नेश तोमर, रवि भदौरिया, विनायक शुक्ला, डीएसपी लाइन विजय भदौरिया, डीएसपी एजेके चंद्रभान सिंह चंढार, डीएसपी यातायात विक्रम सिंह कनपुरिया, बैजनाथ प्रजापति एवं रक्षित निरीक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









