कांग्रेस नेता नागौरी के पुत्र अनुज का वट की डाली तोड़ते समय गिरने से निधन

May 19 2023

ग्वालियर। कांग्रेस नेता, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन नागौरी के छोटे बेटे अनुज नागौरी का आज निधन हो गया। आज वट सावित्री है। महिलाएं इस मौके पर वट के वृक्ष की पूजा करती हैं और अनुज वट की पूजा के लिए ही वट की डाली तोडऩे के लिए गए थे। वह दीवार पर चढक़र इसे तोड़ ही रहे थे कि अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और जमीन पर आ गिरे। जमीन पर गिरने के साथ ही उनके प्राण निकल गए। यह सब उनके पड़ाव स्थित निवास के पीछे स्थित डफरन सराय में हुआ और इसके साथ ही घर में मातम पसर गया। चंद्रमोहन नागौरी से दो बेटे थे। बड़े बेटे अनुराग का पहले ही निधन हो गया है। हाल में श्री नागौरी की धर्मपत्नी मंजू नागौरी का भी निधन हो गया था। अनुज नागौरी अपने पीछे पत्नी और एक आठ साल का बेटा छोड़ गए। अनुज नागौरी का अंतिम संस्कार शुक्रवार की शाम लक्ष्मीगंज स्थित माहेश्वरी समाज के मुक्तिधाम में किया गश। दंबग दुनिया परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि नागौरी परिवार को यह दुख सहने की शक्ति और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।