पंजाबी परिषद की जल सेवा नारायण सेवा के समान-श्रीवास्तव
May 19 2023
ग्वालियर। पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर स्टेशन पर पिछले 29 वर्षों से चली आ रही निशुल्क जल सेवा में हर वर्ष दानदाताओं एवं सेवा धारियों का सहयोग हमें खुले दिल से प्राप्त होता है, और इस वर्ष आज हमें चार दानदाताओं का सहयोग प्राप्त हुआ है। जिसमें अनिल कपूर अनीता कपूर, विजय जोहर, राकेश जोहर अंबाला सिटी से बलराम की टंकी वाले एवं राधेश्याम कंसोटिया द्वारा चार टालियों पंजाबी परिषद की निशुल्क जल सेवा को दी।
इस भीषण गर्मी में जहां लोग एसी कूलर में रहना पसंद करते हैं वही पंजाबी परिषद के सदस्यगण अपने घरों में सारे सुख के साधनों को छोडक़र ट्रेन के यात्रियों की प्यास बुझाने में अपना आनंद महसूस करते हैं। यही सेवा नारायण सेवा कहलाती है।
यह बात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश श्रीवास्तव एक्साइज कमिश्नर ने चार टालियों के शुभारंभ अवसर पर कहीं और प्लेटफार्म पर ट्रेन आते ही ठंडा पानी फ्री सेवा के साथ सेवादारी की।पंजाबी परिषद उन सभी दानदाताओं का दिल से आभार ज्ञापित करता है।
रेलवे स्टेशन की जल सेवा मैं मुख्य रूप से मनोहर लाल भल्ला, वीके आनंद, रजनी आनंद, अनिल मल्होत्रा, वीके सूरी, शोरी, रीटा मल्होत्रा, बबीता डाबर, अनीता कपूर, श्रीराम चोपड़ा, प्रीती अरोरा, सुनीता शर्मा, मोनिका अरोरा, ललिता केला, चंदन, गौरव देव, राजीव गुप्ता, शिव नारायण गुप्ता, यशपाल कपूर, लक्ष्मी जुनेजा, निर्मल अरोरा, दीप्ति, सुमित शूद, सरोज गुप्ता, प्रेम नारायण अग्रवाल, शिवनारायण अग्रवाल, हरीश अमरपुरी, विजय अमरपुरी, कैलाश नारायण गुप्ता, शशि अमरपुरी, राधा ठकराल, यशपाल अरोरा, सरोज गुप्ता, शारदा, श्याम चोपड़ा, ज्योति बत्रा, शकुंतला, राठौर साहब,राजू पंडित सहित काफी संख्या में निशुल्क जल सेवा में जाकर सेवा कार्य करते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









