उपायुक्त चौहान ने ठेले वालों से कहा पॉलिथीन का उपयोग ना करें

May 19 2023

ग्वालियर। निगम उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा शुक्रवार की प्रात 7 बजे सफाई कर्मीयों की उपस्थिति चेक की गई, जिसमे क्षेत्र क्रमांक 19-16 के वार्ड क्रमांक 50-41 की सफाई व्यवस्था का निगम उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान ने निरीक्षण किया और जनकगंज, छत्री मंडी स्थलों पर सफाई व्यवस्था देखी, साथ की ठेले वालों को समझाइश दी की दो डस्टबिन रखे पॉलिथीन का उपयोग ना करें। 
अगर आपके पास पॉलिथीन सामग्री पाई गई तो आपके ऊपर जुर्माना की कारवाई की जाएगी साथ ही बेक लाइन का निरीक्षण कर साथ ही सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का भी निरीक्षण किया, साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के निर्देश दिए गए। तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अशोक खरे उपस्थित रहे।