धोखेबाजों को मप्र में भी हराएगी जनता-अजय सिंह
May 19 2023
ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सिंधिया पर जमकर तंज कसा है। उनका कहना है कि कर्नाटक में धोखेबाजों को हराने के बाद अब मध्य प्रदेश में भी जनता धोखेबाजों को हराएगी। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश भी हम जीतेंगे। इस दृष्टि से दोनों ही राज्यों की स्थितियां एक जैसी ही हैं। वहीं कांग्रेस को हराने वाले नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके जैसे लोग कांग्रेस से चले गए हैं इसका लाभ कांग्रेस को होने वाला है। अब कांग्रेस में ऐसा कोई नहीं बचा है।
अजय सिंह ने शुक्रवार सुबह होटल सेंट्रल पार्क में चाय पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक-एक सीट का परीक्षण करके टिकट देगी। हम यहां चुनाव क्यों हारते थे यह सभी जानते हैं। कांग्रेस नेता अशोक सिंह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता था तब यहां के कार्यकर्ताओं को गुना भेज दिया जाता था। अब कांग्रेस इससे मुक्त हो चुकी है।
कांग्रेस को हराने वाले पार्टी से जा चुके हैं और जनता भी समझ चुकी है कि कौन क्या करता है। चुनावी मुद्दों के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पांच सौ रुपए में महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना तथा महिलाओं के सम्मान में उन्हें 1500 रुपए प्रतिमाह देने का हमने वचन दिया है। इसे सरकार आने पर पूरा करेंगे, लेकिन चुनाव में मुद्दे तो चुनाव के समय ही सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दे बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है। हम इन मुद्दों के साथ ही अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
अजय सिंह का कहना है कि ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस पहले से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगी। यहां मैंने देखा है कि कांग्रेस की लहर है। साल 2018 में कांग्रेस ने जो सीटें जीती थी साल 2023 के चुनाव में उससे ज्यादा जीतेगी। इसके साथ ही उनसे पूछा गया कि उनके तीन दिन के प्रवास के दौरान कितने रूठे भाजपाई आपसे मिले हैं कोई कांग्रेस में आने वाला है। इस पर उनका कहना था कि अभी तक किसी से कोई बात नहीं हुई है।
हिंदुत्व के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है। मैं घोर हिंदू हूं और मैंने 16 कथाएं कराई हैं क्या मेरे जैसा हिंदू भाजपा में है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस प्रकार से समाज को बांटने का काम कर रही है। कांग्रेस देश की एकता के लिए काम कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस नेता अशोक सिंह, कांग्रेस नेता सौरभ तोमर, कांग्रेस के प्रवक्ता धमेन्द्र शर्मा, अनुराधा सिंह उपस्थित थीं।
जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह शुक्रवार सुबह मीडिया से चाय पर चर्चा कर रहे थे तो उनके इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस महापौर शोभा सिकरवार, कांग्रेस विधायक ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक और नदारद रहे।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शुक्रवार सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनसे स्वास्थ्य की जानकारी ली और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, वरिष्ठ नेता रामसेवक बाबूजी, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, लतीफ खान मल्लू सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वही कांग्रेस के कार्यकर्ता चंद्र मोहन नागोरी के बेटे के निधन हो गया था जिसके कारण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा और कांग्रेस के ग्वालियर पूर्व से विधायक सतीश सिकरवार शामिल नही हो पाए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









