स्वच्छता में नहीं चलेगी कोई कमी-हर्ष सिंह

May 18 2023

ग्वालियर। निगमायुक्त हर्ष सिंह ने गुरूवार को हजीरा सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां स्वच्छता में कोई कमी नहीं होना चाहिए। यहां रोज काफी संख्या में लोग आते हैं, इसलिए उन्हें स्व‘छ वातावरण मिलना चाहिए।
निगमायुक्त हर्ष सिंह ने गुरूवार को हजीरा सब्जी मण्डी में सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति पर कहा कि इनकी दशा सुधारें। अगले निरीक्षण के समय यहां कमियां नहीं मिलना चाहिए। आयुक्त स्व‘छता अभियान के तहत नालों पर लगाई जा रही जालियों का निरीक्षण करने भी पहुंचे उन्होंने इन जालियों को खुलवाकर भी चेक किया। जहां भी कमियां मिली उसे सुधारे जाने के निर्देश दिए। निगमायुक्त के लगातार निरीक्षण के बाद से निगम अमले में अब कसावट आने लगी है, लेकिन अनुपस्थित और घर बैठकर वेतन लेने वालों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। निगमायुक्त ने जेसी मिल मैदान पर निर्माणाधीन स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स का निरीक्षण भी किया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह के निर्देश पर यहां स्पोटर््स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जा रहा है।