उपायुक्त चौहान ने दीपक डिस्पोजल पर दो हजार का जुर्माना किया
May 18 2023
ग्वालियर। उपायुक्त पाल सिंह चौहान के द्वारा प्रात 7 बजे सफाई संरक्षक की उपस्थिति चेक की गई जिसमे क्षेत्र क्रमांक 16 के वार्ड 41 में पूजा, प्रमोद, मालती सहित 3 सफाई संरक्षक अनुपस्थित पाए गए साथ ही सफाई का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा हनुमान चौराहा पर दीवार पर लगे अवैध पोस्टर हटवाए साथ ही बेक लाइन नालियों का निरीक्षण किया गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे। साथ ही सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का भी निरीक्षण कर साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी गई एवं डोर टू डोर वाहनो को सुबह 5:30 बजे कार्यशाला से निकलने संबधित निर्देश दिए गए। 18 मई गुरूवार को सतपाल सिंह चौहान द्वारा फालका बाजार वार्ड 35 क्षेत्र में दीपक डिस्पोजल पर निरीक्षण में अमानत डिस्पोजल सामग्री पाई गई जिससे जप्त किया गया एवं साथ ही दुकान संचालक पर दो हजार का जुर्माना किया गया साथ ही निकट भविष्य के लिए चेतावनी दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









