दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर 5 विवाह स्थल संचालन बंद किए गए
May 17 2023
ग्वालियर दिनांक 17 मई 2023- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों एवं नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के आदेशानुसार दक्षिण विधानसभा स्थित मैरिज गार्डनों को पंजीयन कराने हेतु अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव के निर्देशन में उपायुक्त राजस्व श्री सुनील सिंह चौहान, कार्यालय अधीक्षक श्री लोकेन्द्र सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी श्री राकेश रावत, राजस्व टी. सी. श्री नरेन्द्र तोमर एवं श्री शैलेन्द्र राजपूत द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गईसिकन्दर कम्पू स्थित नारायण वाटिका, वैष्णो देवी मैरिज गार्डन, मंगल वाटिका, कुशवाह मैरिज गार्डन एवं शांति मैरिज गार्डन को पूर्व में पंजीयन कराने हेतु नोटिस जारी किये गये थे, किन्तु किसी भी मैरिज गार्डन संचालक द्वारा पंजीयन से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर विवाह स्थल संचालन बंद करने की कार्यवाही की गई। उपरोक्त मैरिज गार्डन संचालकों द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दो दिवस का समय दिये जाने का निवेदन किया गया। संचालकों को इस शर्त के साथ समय दिया गया कि दो दिवस में दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर निगम की विवाह स्थल संचालन बंद करने हेतु स्वतंत्र हैनिगम सीमा के अन्तर्गत आने वाले समस्त विवाह स्थल के संचालकों से पुनः अपील की जाती है कि वे समयावधि में अपने विवाह स्थल का पंजीयन आवश्यक रूप से करा लें अन्यथा नगर निगम द्वारा इन विवाह स्थलों संचालन बन्द किया जाकर अभियोजन की कार्यवाही की जावेगी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









