निगम मुख्यालय पर महापौर डॉ सिकरवार 18 मई 2023 गुरूवार को करेंगीं ‘‘महापौर लोकमंत्रणा’’
May 17 2023
ग्वालियर दिनांक 17 मई 2023- महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार द्वारा आमजनों की समस्याओं से रूबरू होकर उनका निराकरण समयसीमा में करने के उद्देश्य से दिनांक 18 मई 2023 को दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक निगम मुख्यालय पर महापौर लोकमंत्रणा करेंगीं। इस कार्यक्रम के तहत महापौर निगम के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकर आमजनों की समस्यायें सुनकर और उनका मौके पर निराकरण भी कराएंगीं। जिन समस्याओं का मौके पर निराकरण संभव नहीं होगा उसके लिये एक निश्चित समयसीमा निर्धारित कर समस्या का निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के तहत आमजन महापौर को शहर विकास के लिये अपने आवश्यक सुझाव भी दे सकेंगेसिटीसेन्टर स्थित निगम मुख्यालय के सभागार में ‘‘महापौर लोकमंत्रणा’’ कार्यक्रम के तहत आमजनों द्वारा जो समस्यायें बतायी जायंेगी उनको पंजीबद्ध कर निराकरण किया जायेगा। साथ ही जिन समस्याआंे का निराकरण समयसीमा में किया जाना है। उनके लिये निराकरण के पश्चात संबंधित आवेदक को निराकरण के संबंध में जानकारी भी दी जावेगी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









