निगम परिषद की बैठक 19 मई 2023 दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित
May 17 2023
ग्वालियर दिनांक 17 मई 2023- नगर निगम परिषद की अभियाचित बैठक का आयोजन दिनांक 17 मई 2023 को सभापति श्री मनोज ंिसह तोमर एवं पैनल सभापति श्रीमती मंजू दिग्विजय राजपूत की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में किया गया। बैठक में विभिन्न विंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। एजेंडे पर चर्चा जारी रहते निगम परिषद की बैठक 19 मई 2023 दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई बैठक में एजेंडे के बिंदु क्रमांक 4 नलकूप ऑपरेटर व सफाई कर्मचारियों व कचरा गाडियों हेतु ऑपरेटर व कर्मचारी व ड्रायवरों की नियुक्ति के संबंध में चर्चा उपरांत आयुक्त नगर निगम श्री हर्ष सिंह ने बताया कि पंप ऑपरेटर एवं सफाई कर्मचारियेां का परीक्षण कराकर आवश्यक प्रस्ताव परिषद मंे रखेगें। वहीं पैनल सभापती श्रीमती मंजू दिग्विजय सिंह राजपूत ने निगमायुक्त को निर्देश दिए कि उक्त संबंध मंे शासन के नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करेंएजेंडे के बिंदु क्रमांक 5 कार्यशाला एवं डीजल पेट्रोल डिपो से संबंधित बिंदु पर पार्षदगणों द्वारा अपने अपने विचार रखे गए। चर्चा उपरंात सभापति श्री मनोज सिंह तोमर ने निगमायुक्त श्री हर्ष सिंह को निर्देशित किया कि निगम के वाहनों की मासिक ईधन खपत की जानकारी सदन मंे प्रस्तुत करें। इसके साथ ही कार्यशाला एवं डीजल पेट्रोल डिपो की जांच कर प्रतिवेदन 15 दिवस में प्रस्तुत करें। एजेंडे पर चर्चा जारी रहते बैठक 19 मई 2023 दोपहर 3 बजे तक स्थगित की गई
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









