हम सुधरेंगे तो शहर सुधरेगाः कलेक्टर व्यवहार परिवर्तन पर देना होगा ध्यानः निगमायुक्त

May 17 2023

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए मीडिया संवाद कार्यशाला का आयोजन
ग्वालियर दिनांक 17 मई 2023-शहर को साफ स्वच्छ व सुंदर बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को लेकर नगर निगम ने मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें नईदुनिया के संपादक  वीरेंद्र तिवारी, पत्रिका के संपादक  नितिन त्रिपाठी सहित अनेकों पत्रकारों ने अपने सुझाव दिए। कलेक्टर  अक्षय कुमार सिंह ने कहाकि स्वच्छता किसी संस्थान के कार्य करने से नहीं आएगी। यह एक आदत है, हमारे संस्कार है, हमारा स्वभाव है। हम सभी को बचपन से स्वच्छता के बारे में बताया जाता है, इसलिए जब हम सुधरेंगे तो शहर सुधरेगाकार्यशाला को संबोधित करते हुए नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने कहाकि आमजनों और मीडिया से जो फीडबैक हमें मिलता है वह सकारात्मक होता है। मीडिया से हमें पता चलता है कि हमारी कमी कहा पर है। क्वालिटी कांउसिल ऑफ इंडिया की टीम जून में आएगी। उन्होंने कहाकि नगर निगम अपने स्तर पर काफी कार्य कर रही है, लेकिन हमें आमजनों के व्यवहार परिवर्तन पर ध्यान देना होगानईदुनिया के संपादक श्री वीरेंद्र तिवारी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहाकि कार्यशाला में सार्थक चर्चा की शुरूआत है इस चर्चा को जन-जन तक ले जाना चाहिए। मीडिया निष्पक्ष नहीं सपक्ष है, मीडिया की भूमिका शहर की स्वच्छता के प्रति सकारात्मक रही है, हो सकता है कि कई बार अधिकारियों को लगता हो कि यह उनके खिलाफ है, लेकिन यह उनके खिलाफ नहीं है आप रिपोर्ट को देखे और उस पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहाकि सफाईमित्रों के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए, जो सोसायटी बेहतर कार्य कर रही है उन्हें भी प्रोत्साहन करना चाहिए। इंदौर की टीम को यहां पर बुलाकर सर्वे कराना चाहिए और देखना चाहिए कि हमारी कमियां कहां पर हैं। 
पत्रिका के संपादक श्री नितिन त्रिपाठी ने कहाकि सर्वेक्षण के बाद निगम अपनी कमियां पर ध्यान नहीं देता है, लेकिन जब दूसरे साल फिर से सर्वेक्षण का समय आता है तब हमारी नींद टूटती है, स्वच्छता एक दिन-एक महीने का कार्य नहीं है, यह साल भर और जीवन भर चलने वाला कार्य हैवरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश अचल ने कहा कि यह शहर पहले म.प्र. के सभी शहरों में साफ व स्वच्छ था, परंतु आधुनिकता में हम स्वच्छता को भूलते चले गए। आज समय है कि हमें गंदगी करने वालों को टोकना शुरू करना पडेगा। आमजन में स्वच्छता का भाव पैदा करना होगावरिष्ठ पत्रकार श्री देवश्री माली ने कहा कि यह अच्छी पहल है, स्वच्छता में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हैं, हमारे द्वारा बताई गई खबरों को सकारात्मक भूमिका में लें। हम वही चाहते हैं जो आप चाहते हो शहर साफ व स्वच्छ रहे। पिछले 10 वर्षों में सफाई के मामले में शहर में काफी परिवर्तन आया है। लोग अब चाहते हैं कि हमारा शहर भी साफ व स्वच्छ रहे। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। जिस प्रकार आपने हमरे से संवाद किया है उसी प्रकार आमजन से भी संवाद करेंकार्यक्रम में श्रीमती कविता मांडरे, श्री विनय अग्रवाल सहित आदि ने भी विचार रखे।