दो हजार का इनामी धरा
May 17 2023
ग्वालियर। कारोबारी से जमीन पर कब्जा करने की धमकी देकर दस लाख रुपए टेरर टैक्स मांगने वाले बदमाश को झांसी रोड थाना पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए बदमाश पर दो हजार रुपए का इनाम था। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में जुट गई है। अभी इस बदमाश के कुछ साथी फरार हैटीआई झांसी रोड शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि कारोबारी सुरेश अरोरा की कुछ जमीन केदारपुर में है। कुछ दिन पहले जब वह जमीन पर काम करा रहे थे तो भारत गुर्जर अपने साथियों के साथ पहुंचा और जमीन पर काम करने से रोकते हुए दस लाख रुपए का टेरर टैक्स मांगा था। इसकी शिकायत पीडि़त ने पुलिस से की तो वह फरार हो गया था। इसके कुछ दिन बाद जब कारोबारी का बेटा जमीन पर पहुंचा तो उसे भी धमकी दी गई थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी भारत व उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। आज सुबह सूचना मिली थी कि वह अपने घर आया हुआ है। इसका पता चलते ही एसआई आरके शाक्य, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह गिल, लाखन सिंह, उत्तम सिंह, आरक्षक रामकेश गुर्जर को आरोपी को दबोचने पहुंचायापकड़ा गया आरोपी ने छह मार्च को धमकी दी थी, उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। आज जैसे ही उसके आने की सूचना मिली, पुलिस ने उसे दबोच लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









