स्कूल संचालिका के पर्स से नगदी व गहने पार कोतवाली थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

May 17 2023

 
ग्वालियर। महाराजबाड़ा पर खरीदारी करने आई एक स्कूल संचालिका के  पर्स से एक महिला चोर नगदी व जेवर पार कर ले गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पासं ही लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक महिला चोर वारदात को अंजाम देती हुई कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर महिला चोर की तलाश शुरू कर दी हैएकतापुरी कॉलोनी गुढ़ा-गुढ़ी का नाका निवासी आरती पत्नी अनूप चौहान स्कूल संचालिका है और बीते रोज वह महाराजबाड़ा सामान खरीदने के लिए गई थी। अभी वह माधौगंज चौराहा स्थित भैरो बाबा मंदिर के पास एक दुकान पर सामान खरीद रही थी। जब उसने सामान का पैमेंट करने के लिए अपने पर्स में हाथ डाला तो पता चला कि पर्स में रखा उसका छोटा पर्स जिसमें सोने के जेवर व नगदी गायब है। इसका पता चलते ही उसने शोर मचाया तो पुलिस मौके पर पहुंचीपुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि वारदात को अंजाम एक महिला चोर ने दिया था, जो उसके पीछे मुंह पर कपड़ा बांधे खड़ी थी और जैसे ही वह सामान देखने के लिए काउटर पर झुकी, महिला चोर ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर महिला चोर की तलाश शुरू कर दी है