दुकानदार ने रंगदारी नहीं दी तो पीटा और की तोडफ़ोड
May 17 2023
ग्वालियर। रंगदारी नहीं देने पर एक बदमाश ने व्यवसायी की मारपीट कर उसकी दुकान की तोडफ़ोड़ कर दी। घटना मुरार थाना क्षेत्र के हॉकर्स जोन की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मारपीट का शिकार पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
मुरार थाना क्षेत्र के काशीपुरा निवासी आशीष पुत्र सतपाल कुशवाह व्यवसायी है और सिंहपुरा रोड स्थित हॉकर्स जोन में उसकी जूस की शॉप है। बीते रोज वह अपनी शॉप पर बैठा था, तभी पास ही रहने वाला सतीष बाथम पुत्र कल्लू बाथम वहां पर आया और उससे रंगदारी मांगी, जब उसने रंगदारी देने से मना किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर जूस की मशीनों की तोडफ़ोड़ कर दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज रक लिया है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









