बच्चे को समझाया तो घर में घुसकर पीटा

May 17 2023

ग्वालियर। दीवार पर बैठे छोटे बच्चे को गिरने से बचाने के लिए समझाया तो बच्चा रोता हुआ अपने घर जा पहुंचा तो पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवक की मारपीट कर दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के उरवाई गेट सिंधिया नगर की है। घटना का शिकार पीडि़त किसी तरह खुद को बचाकर अंदर कमरे में बंद हुआ और पुलिस को सूचना दीबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के उरवाई गेट सिंधिया नगर निवासी वीरेन्द्र बाल्मीक पुत्र दौलतराम बाल्मीक प्राइवेट जॉब करता है। वह अपनी ड्यटी से घर पहुंचा तो पड़ोस में रहने वाले उसके भाई का छोटा बेटा दीवार पर बैठा था। कोई हादसा ना हो जाए, इसलिए वीरेन्द्र ने बच्चे को समझाया और दीवार पर ना बैठने की नशीहत दी, तो बच्चा रोते हुए अपने घर पहुंचा और परिजनों को बताया। इस पर नाराज बच्चे के परिजन वीरू, विशाल और भूरा लाठी व डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और वीरेन्द्र की मारपीट कर दी, जिससे वीरेन्द्र का सिर फट गया और हमलावरों के तेवर देखकर पीडि़त कमरे में जाकर गेट बंद कर दिया तो हमलावर तोडफ़ोड़ कर भाग गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेज दिया है।