जमीन का सौदा, पेट्रोल पंप संचालक को दस लाख की चपत महाराजपुरा थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
May 17 2023
ग्वालियर। जमीन का सौदा कर एक पेट्रोल पंप संचालक को ठग ने दस लाख रुपए की चपत लगा दी। आरोपी ने महाराजपुरा थाना क्षेत्र मऊ में अच्छी लोकेशन पर दो बीघा जमीन बेचने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है, जबकि यह जमीन तो पूर्व में ही बेची जा चुकी थी। ठगी का पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैगोला का मंदिर स्थित इंद्रमणि नगर निवासी कमल दुबे पुत्र अशोक दुबे पेट्रोल पंप संचालक है और उनकी मित्रता हजीरा निवासी बालमुकुंद शर्मा पुत्र जगन्नाथ शर्मा से हैं। बालमुकुंद शर्मा 21 वीं सदी गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष हैं। कुछ समय पूर्व बालमुकुंद शर्मा उनके पास आए और बताया कि महाराजपुरा थाना क्षेत्र के मऊ गांव में प्राइम लोकेशन पर सस्ती जमीन है जो उन्हें सस्ते दाम में मिल जाएगी। उसकी बातों में आकर वह जमीन देखने पहुंचे तो वह उन्हें पसंद आ गई और एक करोड़ दो लाख रुपए में बातचीत फाइनल कर दी। सौदा तय होते ही बाल मुकुंद ने उनसे दस लाख रुपए की मांग की और अनुबंध कर उन्हें दस लाख रुपए दे दिएइसके बाद जब रजिस्ट्री का समय आया तो वह बालमुकुंद के पास पहुंचा तो वह नित नए बहाने बनाकर उनसे चक्कर लगवाते रहे और जब उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिस जमीन का सौदा उनसे किया गया है वह तो काफी पहले ही जीडीए को वापस कर चुके हंै। इसका पता चलते ही वह पैसे लेने गए तो उसने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। ठगी का शिकार पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









