पेड़ और गुमटी में टक्कर मारी फिर नाले में जा गिरी लोडिंग़

May 17 2023

ग्वालियर। रात में सड़कों पर सन्नाटा पसरते ही कारों के साथ ही लोडिंग वाहनों की रफ्तार तेज हो जाती है। ऐसी ही तेज रफ्तार लोडिंग मंगलवार-बुधवार की रात हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि लोडिंग पहले एक पेड़ से टकराई और फिर एक गुमटी को उड़ाने के बाद भी नहीं रूकी और नाले में जा गिरी। गनीमत यह रही कि हादसा रात का है, इस दौरान यहां पर कोई नहीं था, अगर घटना कुछ घंटे बाद होती तो यहां पर लोगों की काफी चहल-पहल रहती है और कई लोग हादसे का शिकार होते। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए भर्ती कराया है घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के कोटेश्वर रोड के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। यहां पर पागलखाने तिराहे की तरफ से आ रही लोडिंग एमपी 06 जीए 3891 काफी तेज रफ्तार में थी। कुछ ही आगे जाने के बाद अचानक लोडिंग अनियंत्रित हो गई और रांग साइड जाकर पहले एक पेड़ में टक्कर मारी और फिर इसके बाद एक गुमटी को टक्कर मारी। इसके बाद भी लोडिंग नहीं रूकी और पास ही खुले नाले में आधी से ज्यादा जा धसी। कहा जा रहा है कि लोडिंग टक्कर से पहले दो बार पलटने से बची। हादसे का पता चलते ही वहां से निकल रहे और आस-पास रहने वाले लोग एकत्रित हुए और हादसे का शिकार लोडिंग चालक को बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके  पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए पहुंचायालोडिंग की स्पीड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पेड़ और गुमटी में टक्कर मारने के बाद भी वह नहीं रूकी और नाले में जा घुसी, रात का समय होने पर यहां पर कोई नहीं था, अगर हादसा एक घंटे बाद होता तो यहां पर कई लोग हादसे का शिकार होते। जो एक-दो लोग थे वह काफी दूर थे और एक बड़ा हादसा टल गयापुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो संभावना है कि चालक की गति काफी तेज थी और उसे झपकी लग गई, जिससे लोडिंग अनियंत्रित हो गई और एक के बाद एक हादसे होते चले गए। चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे नियंत्रित नहीं कर सकाखुला है नालाजिस नाले में लोडिंग जा घुसी वह काफी चौड़ा है और काफी बड़ा है। चार साल पहले इस नाले के पास स्थित एक अन्य नाले में बरसात में नाले के बहाव में बहने पर एक महिला की मौत हो गई थी।