जीएसटी सर्वे अभियान से व्यापारी भयभीत न हो-यूएस बैस
May 16 2023
ग्वालियर। राज्य सरकार के जीएसटी अतिरिक्त आयुक्त यूएस बैस ने कहा कि 2 माह के लिये शुरू हुए जीएसटी के सर्वे से व्यापारियों को किसी प्रकार से डरने और भयभीत होने की जरूरत नहीं है। मप्र के 4 लाख पंजीकृत व्यापारियों में से 800 का ही सर्वे होगा, जिन्हें जीएसटी ने समझा है कि उनके कागजों की जांच आवश्यक है।
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टे्रडर्स कैट ग्वालियर टीम द्वरा आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुये अतिरिक्त आयुक्त जीएसटी यूएस बैस ने कहा कि विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी चिन्हित दुकान के अलावा अन्य किसी संस्थान पर नही ंजायेगा अगर ऐसी शिकायत मिलती है तो व्यापारी निश्चिंत होकर इसकी जानकारी अपने व्यापारी संगठन को दे। मप्र के जीएसटी आयुक्त लोकेश कुमार जाटव ने नेशनल लेवल पर जो प्रजेंटेशन दिया उसके पश्चात यह निर्णय हुआ कि पूरे देश भर में मप्र मान्ॅडल को स्वीकार किया गया और इस अभियान को प्रारंभ किया जा रहा है।
चाय पर चर्चा कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त श्रीमती मिक्की अग्रवाल, सहायक आयुक्त राजेश धाकड़ ने भी व्यापारियों के प्रश्नों का जवाब दिया। व्यापारियो के साथ चाय पर चर्चा को जूम के माध्यम से कैट के राज्य स्तर पर पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने भी भाग लेकर अपने प्रश्न किये और उनका समाधान अधिकारियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के प्रारांभ में कैट मप्र अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, जिलाध्यक्ष दीपक पमनानी, प्रदेश महामंत्री रवि गुप्ता, संयुक्त अध्यक्ष मुकेश जैन, जिला महामंत्री मनोज चौरसिया, निधी अग्रवाल, डॉ. गरिमा वैश्य, प्रिया दास, दिलीप पंजवानी, विवेक जैन, सौरभ जैन अािद ने अधिकारियों का पुष्पाहार से स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन मनोज चौरसिया ने आभार प्रदर्शन जे.सी. गोयल ने किया। इस अवसर पर बीपी त्यागी, सुनील जैन, अजय चोपड़ा, विकास हरलालका, हरिओम चौरसिया, अंशुल गुप्ता, अरूण गुप्ता, राहुल अग्रवाल, नितिन गोयल, राजेन्द्र मलहोत्रा, दिनेश बंसल, अमन अरोरा, क्रांति मिलिंद, आशीश कालानी, राजेश जैन, शिव भाटिया, नंद किशोर, मनोज अग्रवाल, अशोक कुमार मित्तल, अभय गर्ग, रामअवतार वर्मा, सायदीप पमनानी आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









