कार में बैठकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे सटोरिए को पकड़ा, मोबाइल में 20 लाख का हिसाब मिला
May 16 2023
ग्वालियर। क्राइम ब्रांच और थाटीपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कार में बैठकर सट्टा लगवा रहे एक सटोरिए को पकड़ा है। तलाशी लेने पर उसके पास से नगदी, मोबाइल और लाखों का हिसाब मिला है, फिलहाल पुलिस ने पकड़े सटोरिए के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस अब इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस से बचने के लिए कार में बैठकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे एक सटोरिए को थाटीपुर और क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुम्हरपुरा रपट के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सटोरिए से 2500 रुपए के साथ ही मोबाइल मेें 20 लाख रुपए का हिसाब किताब मिला है। साथ ही उसके मोबाइल में क्रोम ब्राउजर ओपन करने पर आईडी खुली मिली जिससे वह 66 क्लाइंटो को गुजरात और हैदराबाद के बीच चल रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने सटोरिए को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए सटोरिए की पहचान भोला जाटव निवासी खटीक मोहल्ला रिसाला बाजार मुरार का रहने वाले के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए सटोरिए से पूछताछ में जुट गई है। सटोरिए को पकडऩे में टीआई क्राइम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी थाटीपुर विनय शर्मा सहित क्राइम ब्रांच थाटीपुर थाना के पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।
क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आईपीएल पर सट्टा सट्टा लगवा रहे एक सटोरिए को थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हरपुरा के पास से क्राइम ब्रांच और थाटीपुर थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़ा गया सटोरिया कार में बैठकर सट्टा लगवा रहा था उसके पास से नकदी मोबाइल और एक कार बरामद की है, साथ ही उसके मोबाइल में आधा सैकड़ा से ज्यादा क्लाइंटो की डिटेल मिली है जिसमें वह ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहा था। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सटोरिए के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









