10 टीवी मरीजों को पोषण आहार वितरण किया

May 15 2023

ग्वालियर। हम फाउण्डेशन भारत मध्यप्रदेश मध्य भारत प्रांत शाखा समर्पण ग्वालियर एवं शाखा संस्कृति ग्वालियर का नि-क्षय मित्र योजना के अंतर्गत 10 टीवी मरीजों को पोषण आहार वितरण कर किया। संगठन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के निर्देशन एवम मार्गदर्शन में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 100 से अधिक सदस्य व पदाधिकारियों ने टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरण कर नि-क्षय मित्र बनकर टीबी मुक्त भारत योजना में अपना सहयोग प्रदान किया। 
ग्वालियर महानगर में संगठन के दिनेश शुक्ला, संजय सिंह भदौरिया व मोहित जाट के मुख्य आतिथ्य में व डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ.  पुष्पेंद्र सेंगर, दिनरंजन श्रीवास्तव 10 टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरण किया।  निरंतर छ: माह चलने वाले इस योजना में प्रतिमाह नि-क्षय मित्रों के माध्यम से पीडित मरीजों को राशन सामग्री वितरित की जा रही है।
 इस अवसर पर शाखा समर्पण के मुकुंद लघाटे, संजय प्रजापति, बाल कुमार तिवारी, जितेंद्र शर्मा, आबिद खां, किशन तोमर, रामकिशन प्रजापति, मुन्ना लाल, श्रीमती मिथलेश बघेल ,चेतना तोमर, आस्था सिंह, जयंती पाल, रेखा रजाक, स्नेह लता शर्मा, शिवानी आदि मौजूद रही।