उपायुक्त चौहान ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षणकर दिशा-निर्देश दिए
May 15 2023
ग्वालियर। निगम उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के द्वारा 15 मई को प्रात 7 बजे सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की गई, जिसमे क्षेत्र क्रमांक 16 के वार्ड 35 व 37 के हितेश वार्ड 35 के राकेश 2 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, साथ ही सफाई का निरीक्षण किया गया। सतपाल सिंह चौहान उपायुक्त द्वारा सराफा बजार, फालखा बाजार स्थलों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का भी निरीक्षण किया साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी गई, एवं डोर टू डोर वाहनो को सुबह 5:30 बजे कार्यशाला से निकलने संबधित निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









