विकलांग जनों की एकजुट स्वाभिमान यात्रा से डरी शिव सरकार-जौहरी

May 15 2023

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी एवं जिला अध्यक्ष जीतू यादव ने मध्यप्रदेश के विकलांग जनों के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा के द्वारा छल-कपट किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिव्यांग स्वाभिमान यात्रा जो कि गुना से निकलकर मुख्यमंत्री आवास तक दिव्यांगों की मांगों को लेकर पहुंचने वाली थी, इसकी तैयारियों और दिव्यांग जनो की एक जुटता से घबराकर मुख्यमंत्री चौहान द्वारा 12 मई को देर रात 11 बजे, गुना जिला प्रशासन के द्वारा जानकारी दी गई कि स्वाभिमान यात्रा के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल को  मुख्यमंत्री ने 13 मई को मुख्यमंत्री निवास पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है।
गुना जिला प्रशासन के माध्यम से 13 मई की सुबह मुख्यमंत्री निवास पर 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमे सुनील पंत, मलखान सिंह यादव, कालूराम सेन, आनंद मालाकार एवं अखिलेश गुर्जर, के द्वारा मुख्यमंत्री से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा 16 मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आश्वासन दिया गया कि 15 जून के बाद विकलांग जन महापंचायत बुलाकर सभी मांगों की घोषणा करने का प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया।
 इस पर जौहरी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चूंकि यह विकलांग स्वाभिमान यात्रा गुना से भोपाल के बीच में पढऩे बाले सभी जिलों से होती हुई जाने बाली थी, यही शिव सरकार की सबसे बड़ी टेंशन बन गई कि ऐसे चुनावी माहौल में विकलांग जनों की यह यात्रा मध्यप्रदेश में ही नहीं समूचे देश मे शिव मामा की ओर भी किर किरी नहीं करा दे। इसी डर से शिव मामा ने विकलांग प्रतिनिधिमंडल को आनन फानन में सीएम हाउस बुलाकर अपनी लच्छेदार बातों में उलझाकर विकलांग प्रतिनिधिमंडल को उल्लू बनाते हूऐ 15 जून के बाद विकलांग महांपंचायत करायें जाने का ठुल्लू पकड़ा दिया है। जौहरी ने शिव मामा को आगाह करते हूऐ कहा कि विकलांग जनों ने अभी हार नहीं मानी हे वह 15 जून के बाद ओर भी ज्यादा सीएम हाउस पर तीव्र आन्दोलन किए जाने की रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं।  
अगर चुनाव से पहले विकलांग जनों की मांगे शीघ्र पूरी नहीं की गई तो मध्यप्रदेश का 25 से 30 लाख विकलांग एवं परिवार के सदस्य मिलाकर अपने वोट की चोट से शिव मामा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा कर अपने वोट बैंक की ताकत दिखायेगा।