मातृशक्ति के उत्थान का लिया संकल्प, 21 मां का किया पूजन

May 15 2023

ग्वालियर। निशुल्क ब्राहृाण सामूहिक विवाह समिति ग्वालियर की वृहद बैठक सनातन धर्म मंदिर पर समाजसेवी प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान ब्राहृाण समाज की मातृशक्ति के उत्थान के लिए सकारात्मक कार्य करने का संकल्प लिया गया। साथ ही 21 मां का पूजन सम्मेलन के संगठन मंत्री कपिल भार्गव ने किया। बैठक में तय हुआ कि 17 मई को सायंकाल 5 बजे सनातन धर्म मंदिर पर निशुल्क ब्राहृाण विवाह सम्मेलन का श्री गणेश पूजन एवं पीली चि_ी लेखन बधाई गीतों के साथ माता के भजन ईश्वर की आराधना करते हुए मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति होगी। मुख्य अतिथि शिवपुरी नगर पालिका की उपाध्यक्ष सरोज व्यास होंगीं। विशिष्ट अतिथि सिम्स हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. अचला सहाय शर्मा, डॉ. शुभ्रा आशीष चौबे एवं समाजसेविका मधु भार्गव होंगी। उप समितियों का गठन समिति अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, संयोजक एडवोकेट दिनेश पाराशर, महिला संयोजिका हनी शर्मा, युवा संयोजक नितिन मिश्रा, महिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी शर्मा करेंगी। बैठक का संचालन संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने एवं आभार परामर्शदाता रामनारायण मिश्रा ने व्यक्त किया। 
समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को 17 मई को 25-25 वर व वधु पक्ष के अतिथियों को आईडी के साथ भोजन के कूपन एवं विवाह की भामरो की हवन सामग्री तथा वधू पक्ष को मनमोहक लहंगा तथा वर को सफारी सूट दिया जाएगा। 18 मई से 29 मई तक के सभी वैवाहिक कार्यक्रम वर-वधु पक्ष अपने घर पर करेंगे। प्रत्येक जोड़े को फ्रिज, एलइडी टीवी, कूलर, पंखा, बर्तन, अलमारी, गैस चूल्हा, सोफा सेट, बर्तन, कपड़े, सिंगार पेटी, चांदी की बिछिया, पायल, 1 ग्राम सोने का मंगलसूत्र आदि दिया जाएगा। 30 मई को सायंकाल 4 बजे ब्राहृाण दूल्हों की बरात श्रीराम मंदिर फालका बाजार से बगिया में सवार होकर बैंड बाजों के साथ निकाली जाएगी। बारात निकासी संयोजक वीरेन्द्र शर्मा मुरार, सह संयोजक इंजी. विजय शर्मा, राघवेंद्र मुद्गल,पवन मिश्रा को दायित्व सौंपे।
कार्यक्रम में हनी शर्मा, प्रिया शर्मा, सरोज मिश्रा, कांता शर्मा, रेखा दीक्षित, अंजू दीक्षित, तुलसी मुद्गल, प्रभा शर्मा, राधा शर्मा, शशी व्यास, सरिता त्रिपाठी, रश्मि शर्मा, रेखा चतुर्वेदी, नेहा कौल, शशि व्यास, मन्जू शर्मा, गिरजा बाजपेई, ममता त्रिपाठी का पूजन हुआ।
बैठक में डॉ .जयवीर भारद्वाज, डॉ. अनिल शर्मा, बृजेश चंद्र चतुर्वेदी, अवनीश गौड़, नरेंद्र चतुर्वेदी, अंजू दीक्षित, प्रभा शर्मा, कांता शर्मा, राधा शर्मा, डॉ. रेखा दीक्षित, हरि शर्मा, तुलसी मदान, प्रिया शर्मा, रविंद्र नायक, बृजेश पाठक, दिनेश पाराशर, मनोज कुमार त्रिपाठी, अखिलेश पांडे, सुमित खेमरिया, अशोक दुबे, उमाशंकर दुबे, सरोज मिश्रा, दीपक शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सोनू बाजपेई, एसके शर्मा, हेमंत एडिशन शर्मा, डॉ.सरिता त्रिपाठी, रश्मि शर्मा, रेखा, शशि व्यास ने विचार व्यक्त किए।