हाइवे किनारे सीसीटीवी लगवाने वालों ढाबा मालिक का घाटीगांव पुलिस ने फूलमाला व शालश्रीफल से किया सम्मान
May 15 2023
ग्वालियर। घाटीगाँव अनुभाग में सिमरिया मोड़ पर कुछ दिन पूर्व लूट की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस को सिमरिया मोड़ से मोहना के मध्य एक भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ नहीं मिला, जिससे कि उक्त लूट की घटना के संबंध में कोई जानकारी मिल सके जबकि लुटेरों ने लूट की घटना कारित करने के बाद यही रास्ता अपनाया था। उक्तलूट की घटना के बाद एसएसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा एसडीओपी घाटीगाँव संतोष पटेल को हाइवे किनारे सीसीटीवी लगवाने के लिए निर्देशित किया।
एसडीओपी घाटीगाँव संतोष पटेल एवं थाना प्रभारी घाटीगाँव शैलेन्द्र सिंह घुरैया द्वारा प्रत्येक ढाबे वाले को सीसीटीवी लगवाने के लिए आग्रह किया गया। पुलिस द्वारा किये गये आग्रह पर कुबेर ढाबा के मालिक अनूप सिंह राठौर द्वारा नाईट विजन के 2 कैमरे ढाबा कैम्पस के बाहर हाइवे किनारे लगवाए गए। घाटीगांव पुलिस एसडीओपी के नेतृत्व में जब दिनाँक गत रात्रि 12 बजे गश्त में निकली तो ढाबा मालिक को बाहर बुलाया पुलिस की संख्या देख ढाबे का संचालक परेशान दिखा, लेकिन जैसे ही पुलिस उसके लिए ताली बजाने लगी, माला पहनाने लगी, शाल देने लगी, स्मृति चिन्ह से सम्मनित करने लगी तो उसे कुछ समझ में नहीं आया कि इतनी रात में ये क्या हो रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी लगवाने के लिए धन्यवाद दिया तब संचालक को अपने किये हुए कार्य पर गर्व महसूस हुआ। ढाबा मालिक का शाल, श्रीफ़ल व फूलमाला से सम्मानित किया ताकि अन्य ढाबे वाले प्रेरणा लेकर सीसीटीवी लगवायें।
प्ुलिस द्वारा ढाबा संचालकों को साफ हिदायत दी है कि जो भी ढाबा मालिक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाएंगे और डीजल चोरी जैसी घटना होगी तो प्रथम दृष्टया संचालक को भी जिम्मेदार मानकर आपराधिक प्रकरण में आरोपी माना जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









