17 मई को 700 महिलाएं नि:शुल्क देखेंगी द केरला स्टोरी

May 14 2023

ग्वालियर। मां और बेटी परस्पर सबसे अच्छी सहेली होती हैं, इसी भावना को आधार बनाकर जागृति फैलाने की मंशा से शहर में स्वयं सेवकों के युवा संगठन द्वारा शहर की 700 से ज्यादा सनातनी महिलाओं को नि:शुल्क द केरला स्टोरी फिल्म दिखाई जाएगी। महिलाओं के लिए इस फिल्म का स्पेशल शो आयोजित किया जाएगा। शो में एंट्री रजिस्ट्रेशन के माध्यम से दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन चौराहों पर स्टॉल लगाकर किए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वाली कॉलेज की छात्राओं, युवतियों, महिलाओं को एक कूपन दिया जाएगा, जिसे दिखाकर वो प्रवेश कर सकेंगी। स्पेशल शो का आयोजन बुधवार 17 मई को शहर के कैलाश सिनेमाघर में किया जाएगा। खास बात ये है कि घर के पुरूष सदस्य भी अपने घर की महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराकर सीट आरक्षित करा सकते हैं, परंतु फिल्म देखने के लिए प्रवेश केवल महिलाओं को ही मिलेगा। 
रजिस्ट्रेशन कर रहे अभिषेक तोमर ने बताया नि:शुल्क फिल्म देखने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। छात्राएं, जॉब वर्क एवं घरेलू महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। पहले दिन ही करीब 500 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। 
फिल्म के लिए फूलबाग चौराहे पर अपने साथियों के साथ रजिस्ट्रेशन कर रहे अभिषेक तोमर ने बताया कि राष्ट्रवादी युवाओं के समूह द्वारा सनातनी युवा शक्ति के बैनर तले जनजागरण की दिशा में सनातनी माता बहनों को द केरला स्टोरी फिल्म नि:शुल्क दिखाई जाएगी। इसके लिए स्पेशल शो बुधवार 17 मई को कैलाश सिनेमाघर में होगा। इस हेतु फूलबाग पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिए गए हंै।