आईपीएल सटोरियों पर पुलिस का शिकंजा, तीन मामले दर्ज
May 14 2023
ग्वालियर। जैसे-जैसे आईपीएल अपने आखिरी दौर की जोर अजमाइश में जा पहुंचा है, पुलिस ने इन मैचों पर सट्टा लगवाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीती रात क्राइम ब्रांच और बहोड़ापुर, ग्वालियर और गोला का मंदिर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर सटोरिए दबोचे हैं।
कार में लगवा रहे थे सट्टा
कार में बैठकर सट्टा लगवा रहे तीन सटोरिए को क्राइम ब्रांच व बहोड़ापुर थाना पुलिस ने टंकी वाले हनुमान मंदिर से पकड़ा है। पकड़े गए सटोरियों से पुलिस ने 22 हजार रुपए नगदी, एक मोबाइल तथा कार जब्त की है। पकड़े गए सटोरिए ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम रवि यादव, नफीस खान और महेन्द्र राय बताए है। सटोरियों को पकडऩे में थाना प्रभारी बहोड़ापुर पप्पू यादव, विवेक प्रताप सिंह तोमर, राजीव सोलंकी, रामबाबू सिंह, धर्मेन्द्र तोमर, गौरव आर्य, अरूण पवैया, रामवीर सगर, अनिल मौर्य, अरविन्द यादव और तारा तोमर की सराहनीय भूमिका रही।
आधा किलोमीटर सटोरिया ने दौड़ाया
पुलिस से बचने के लिए खेत के पास बैठकर सट्टा लगवा रहे एक सटोरिए को ग्वालियर थाना और क्राइम ब्रांच ने मेवाती मोहल्ला से एक सटोरिए को पकड़ा है। पकड़े गए सटोरिए से 4100 रुपए के साथ ही मोबाइल में पंद्रह लाख रुपए का हिसाब मिला है। पकड़े गए सटोरिए की पहचान रंजीत रावत पुत्र नरेन्द्र रावत के रूप में हुई है। सटोरिए को पकडऩे में टीआई क्राइम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी ग्वालियर राजेन्द्र सिंह परिहार पूनम कटारे, हरिराम नागर, हरेन्द्र गुर्जर, आशाराम पटेल, रूपेश शर्मा, सुमित शर्मा और अनुज की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस को देख फेंका मोबाइल
गोला का मंदिर और क्राइम ब्रांच ने एक सटोरिए को आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवाते दबोचा है। पकड़े गए सटोरिए ने पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल सडक़ किनारे फेंका, लेकिन मोबाइल टूटा नहीं और पुलिस और क्राइम ब्रांच ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए सटोरिए से नगदी के साथ ही दस लाख रुपए का हिसाब-किताब भी मिला है। पुलिस की टीम पकड़े गए सटोरिए से पूछताछ में जुट गई है। सटोरिए को पकडऩे में क्राइम ब्रांच की टीम के साथ ही थाना प्रभारी गोला का मंदिर व गोला का मंदिर थाना पुलिस की सराहनीय भूमिका रही। साथ ही पता चला है कि सटोरिया एक साथ सौ लोगों से दांव लगवा रहा था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









