आसमान से बरसी आग, तापमान 44 डिग्री सेल्सियस

May 14 2023

ग्वालियर। शहर में नौतपा शुरू होने से पहले ही आसमान से आग बरसने लगी है। तेज धूप, गर्मी से शहर में कफ्र्यू जैसा माहौल है। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सडक़े सूनी नजर आ रही हैं। नौतपा 22 मई से शुरु होने वाला है लेकिन इससे पहले ही तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। गर्मी तेवर आते ही लोग कहने लगे है उफ बहुत गर्मी है। रविवार सुबह 11 बजे से पहले ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका था। दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप इतनी तेज है कि सडक़ों पर डामर तक पिघलने लगा है।
रविवार सुबह तमतमाते हुए निकले सूर्य देव के कारण पारे ने भी रफ्तार पकड़ ली। सबसे पहले तो शनिवार-रविवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रही है। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गय है। सुबह 8.30 बजे तापमान 33.8 डिग्री था वहीं दस बजे तक तीन डिग्री का उछाल आया और 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह 11 बजे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। गर्मी के कारण दोपहर होते होते सडक़ों पर सन्नाटा पसरने लगा है। 
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं और साफ आसमान के चलते धरती पर सीधी आ रही सूर्य की किरणें तापमान को बढ़ा रही है। इस कारण गर्मी अपने प्रचंड रूप में आती जा रही है। सुबह से ही लोग गर्मी का अहसास कर रहे हैं। दोपहर बाद तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिन तापमान में वृद्धि होने के आसार है। इसके बाद 16 और 17 मई को फिर बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन अब गर्मी से ज्यादा राहत मिलने के कोई आसार फिलहाल नहीं है।
अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। गत दिवस जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान बढऩे के साथ ही बिजली की खपत में भी लगातार वृद्धि हो रही है। बिजली की खपत भी बढक़र 55 लाख यूनिट हो गई है। तापमान में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो इसमें और इजाफा होने के आसार हैं।
कटौती से लोग हुए परेशान
बिजली कंपनी द्वारा रविवार को आधे शहर में सुबह 9.30 बजे से लेकर 2 बजे तक कटौती की गई। यह कटौती कंपनी द्वारा सुधार कार्यों के कारण की गई है। इस कारण लोग गर्मी में उबलते रहे। शताब्दीपुरम, न्यूगोविंद पुरी, रामनुज नगर, सचिन तेंदुलकर मार्ग, ईओडब्ल्यू ऑफिस, हाईकोर्ट रोड, शिवपुरी लिंक रोड, रेलवे क्रांसिंग, औद्योगिक क्षेत्र महादजी नगर, गेंडेवाली सड़ेक, ओल्ड हाईकोर्ट, नई सडक़, बावन पायगा रेडिएण्ट स्कूल, अवाडपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह 7.30 से दोपहर दो बजे तक की गई बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया।