अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए

May 14 2023

ग्वालियर। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के द्वारा 14 मई रविवार को प्रात 7 बजे सफाई कर्मीयों की उपस्थिति चेक की गई। जिसमे क्षेत्र क्रमांक 15 के वार्ड 42 में बसंती, पूनम, बंटी, महेश, प्रियंका सहित कुल 5 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, साथ ही सफाई का निरीक्षण किया गया।
उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा महाराज बाड़ा, मोर बाजार स्थलों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का निरीक्षण कर साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी गई एवं डोर टू डोर वाहनो को सुबह 5:30 बजे कार्यशाला से निकलने संबधित निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे।