बजरंग भक्त मंडल ने मार्क हॉस्पिटल में गौमाता के साथ मनाया मातृ दिवस

May 14 2023

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा लगभग 4 वर्षो से अपने सदस्यों एवं गौसेवकों के सहयोग से निरंतर की जा रही गौभोग सेवा के क्रम में रविवार 14 मई को प्रात: 9 बजे मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोले का मंदिर  पर 500 किलो हरेचारे की सेवा कर मातृ दिवस मनाया गया। 
मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने कहा कि हिन्दू धर्म एवं शास्त्रो के अनुसार गाय को माता का दर्जा प्राप्त है, गाय को माँ कहा जाता है एवं गौमाता ही है जो मनुष्य के पापों की वैतरणी से मनुष्य को पार करती है ओर इसीलिए 14 मई को  मातृ दिवस बजरंग भक्त मंडल द्वारा गौशाला में मनाया गया।
 14 मई रविवार की गौ सेवा में 156 किलो हरेचारे की सेवा मोहित गोयल द्वारा, 125 किलो हरेचारे की सेवा श्रीमती आशा कुशवाह द्वारा, 100 किलो हरेचारे की सेवा अनिल गुप्ता डोम्स वालो द्वारा, 62 किलो हरे चारे की सेवा शांतनु सिंह द्वारा, 77 किलो की सेवा बजरंग भक्त मंडल द्वारा कुल 500 किलो हरे चारे की सेवा बजरंग भक्त मंडल के माध्यम से मंडल के दानदाता सदस्यों एवं गौसेवकों के सहयोग से की गई।
14 मई रविवार की गौ सेवा में मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, मनीष राय, ओझल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, हिमांशु बघेल आदि सदस्य उपस्थित थे।