दिन में आग बरसी, पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर

May 13 2023

ग्वालियर। धरती पर आ रही सूरज की सीधी किरणों और राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के चलने से दिन में आग सी बरसने लगी है। शनिवार दोपहर को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार बन गए हैं।
झुलसाने वाली गर्मी के साथ ही शहर में ठंड़े पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। दिन में गन्ने के रस की दुकान और नींबू की शिकंजी की दुकानों पर भीड़ लगने लगी है। इसी तरह गर्मी बढ़ी तो अगले दो दिन में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार ओवर हीटिंग के कारण बादल छा सकते हैं लेकिन इसका गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं की गति ने शहर में गर्मी की गति को बढ़ाया है।
मई मास के पहले पखवाड़े के उत्तराद्र्ध में जो तपन शुरु हुई है अब इसके थमने के फिलहाल कोई आसार नहीं है। दिन का तापमान बढ़ते ही रात के तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी है। गत दिवस जहां न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं शनिवार को 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह दस बजे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
तापमान बढऩे के साथ ही गर्मी से राहत देने वाली साफियां निकल आईं है। जो लोग हेलमेट नहीं लगाते हैं वे साफियां बांधकर निकलने लगे हैं। गत दिवस पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ गर्मी ने लोगों को अहसास करा दिया है। 
गर्मी बढ़ते ही बिजली भी देने लगी झटके
तापमान बढऩे से बिजली की खपत भी बढ़ गई है और इस कारण ट्रिपिंग और फाल्ट बढ़े हैं। गत दिवस सिटी सेंटर में लोगों को लाइट परेशान करती रही।