राज्य अधिवक्ता परिषद ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

May 13 2023

ग्वालियर। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को श्यामला हिल्स पर राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष प्रेमसिंह भदौरिया के नेतृत्व अधिवक्ता परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान को दिए ज्ञापन से पूर्व प्रदेश को सुख समृद्धि एवं विकसित राज्य बनाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए। राज्य के अधिवक्ताओं के लिए की गई मांगों में कहा है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा राज्य अधिवक्ता परिषद का भवन के लिए राशि स्वीकृत की जाए एवं राज्य में 3 महानगरों में उच्च न्यायालय की बेंच होने तथा भोपाल में अधिकांश ट्रिब्यूनल होने के कारण अधिवक्ताओं के लिए गेस्ट हाउस आवश्यक है। 
श्री भदौरिया ज्ञापन में कहा है कि अधिवक्ता पंचायत बुलाकर अधिवक्ता की मृत्यु पर 1 लाख रुपए एवं अधिवक्ता को ऑफिस व्यवस्था हेतु 12 हजार एवं गंभीर बीमारी पर 1 लाख रुपए की घोषणा की थी। जिसे बढ़ाकर मृत्यु पर ढाई लाख रुपए, एवं ऑफिस व्यवस्थापन के लिए 50 हजार तथा गंभीर बीमारी पर 5 लाख रुपए बीमारी के लिए किए जाएं। इस अवसर पर अध्यक्ष भदौरिया के साथ स्टेट बार काउंसिल वाइस चेयरमैन आरके सैनी, जितेंद्र शर्मा, विजय चौधरी, राजेशपांडे, राजेश शुकला, राजेश ब्यास आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।