पुलिस ने शिंदे की छावनी, किलागेट रोड पर हटाया अतिक्रमण, क्लियर किया ट्रैफिक
May 13 2023
ग्वालियर। दो दिन पहले केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समीक्षा बैठक के दौरान शहर के यातायात को लेकर काफी नाराजगी जताई थी। बार-बार ट्रैफिक जाम होने पर पुलिस कप्तान से पूछा था आप कर क्या रहे हो। साथ ही तत्काल एक विस्तृत प्लान बनाकर ट्रैफिक जाम से निजात दिलने एक्शन लेने के लिए कहा था। बैठक के बाद अचानक पुलिस एक्शन में आ गई है। शनिवार को पुलिस ने शिंदे की छावनी, किलागेट रोड पर सिर्फ 20 मिनट में अतिक्रमण हटाकर रास्ता क्लियर कराकर ट्रैफिक को सुगम बनाया है। पुलिस अब रोज शाम को इस तरह का एक्शन लेगी। जिससे यह अतिक्रमणकारी पुलिस के जाते ही फिर आकर सडक़ पर ना बैठक जाएं।
यातायात थाना प्रभारी कंपू अभिषेक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शिन्दे की छावनी से रामदास घाटी के बीच दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर वाहन सडक़ पर खड़े होने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर वह पुलिस बल के साथ शिन्दे की छावनी पहुंचे और यहां पर यातायात में बाधक बन रहे ठेले व वाहनों को जब्त करना शुरू कर दिया। पुलिस की कार्रवाई देखकर सभी दुकानदार व ग्राहक अपने-अपने वाहन समेटने लगे और मात्र 20 मिनट में शिन्दे की छावनी से रामदास घाटी तक पूरा ट्रैफिक क्लियर हो गया। इसके बाद यातायात थाना प्रभारी ने यहां पर माइक से चेतावनी दी कि अगर एक भी वाहन तय सीमा से बाहर आया तो उसे जब्त कर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
यातायात थाना प्रभारी मेला हिमांशू तिवारी ने बताया कि अफसरों के निर्देश पर वह बल के साथ किलागेट चौराहे पहुंचे तो जगह-जगह जाम के हालात थे। कारण था कि यहां पर भी सडक़ पर ठेले व ई रिक्शा के साथ ही वाहन पार्क थे। सबसे पहले दुकानदारों का सामान सडक़ से हटवाया जो उन्होंने अतिक्रमण कर लिया था। इसके बाद यहां से वाहनों को लिफ्ट करना शुरू कर दिया। कार्रवाई देखते ही यहां से लोगों ने अपना सामान व वाहन हटा लिए। जिसके बाद यहां से गुजरने वाले वाहन आसानी से निकलना शुरू हो गए और एक भी स्थान पर जाम नहीं लगा।
कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस से उलझने व वाहन नहीं हटाने पर अड़े तो पुलिस अफसरों ने उनके वाहन थाने पहुंचा दिए। कुछ लोगों ने अपना रसूख दिखाने का प्रयास किया तो पुलिस अफसरों ने उनके चालान थमा दिए। पुलिस के एक्शन को देखते हुए जो रौब दिखा रहे थे उनका रसूख एक मिनट में खत्म हो गया और माफी मांगने लगे।
एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि सडक़ पर अतिक्रमण रोकने और जाम के हालात ना बने इसके लिए लगातार यह कार्रवाई चलेगी, जो ट्रैफिक जाम का कारण बनेगा उस पर ही एक्शन होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









