मदर्स डे के उपलक्ष्य में बच्चों ने चित्र के माध्यम से बताया मां का महत्व

May 13 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा मदर्स डे के  अवसर के एक दिन पूर्व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन 13  मई को  प्रात: 10 बजे से दीनदयाल सिटी मॉल के सिटी फूड कोर्ट पर किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता में 200 बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और मां का महत्व चित्रों के माध्यम से डाइंग सीट पर उकेरा। चित्रांकन करने के लिए 60 मिनट का समय दिया गया था।
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था की डॉ शिखा कटठल व संजय कटठल ने बताया कि इस आयोजन को तीन आयु वर्ग में आयोजित किया गया था। इसमें  बच्चों ने मां तो मां होती है बिषय पर चित्रांकन किया। आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया था। इस आयोजन में निर्णायक की भूमिका डाक्टर शिराली अरविंद रूनवाल ने निभाई। बच्चों को डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई थी। भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रशस्ति पत्र और विजेता व उप विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।