एसएसपी चंदेल ने दो थानों का औचक निरीक्षणकर लंबित अपराधों तथा जप्ती माल के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए
May 13 2023
ग्वालियर। एसएसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा गत देर रात्रि में थाना मुरार एवं थाना गिरवाई का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी चंदेल द्वारा थाना मुरार एवं थाना गिरवाई में लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों, लंबित अपराध, लंबित चालानों तथा आईओ रजिस्टर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी चंदेल द्वारा लंबित अपराधों, लंबित चालान एवं थाने के रजिस्टर और अन्य अभिलेखों के रखरखाव व माल खाने को भी देखा और उनके उचित संधारण के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर उनके द्वारा थाना मुरार में सीसीटीएनएस में अपलोड की जा रही निगरानी बदमाशों की फायलों के संबंध में ऑपरेटर से जानकारी ली गई। इसके अलावा थाना परिसर में साफ-सफाई व पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों को दिये। थाना मुरार के औचक निरीक्षण के दौरान आईपीस विदिता डागर एवं थाना प्रभारी मुरार संजीव नयन शर्मा व पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी चंदेल द्वारा थाना मुरार पर आए एक फरियादी की शिकायत को सुनकर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश थाना प्रभारी मुरार को दिये।
एसएसपी राजेश चंदेल द्वारा गत रात्रि थाना गिरवाई में किये गये औचक निरीक्षण के दौरान नवीन थाना भवन के लिए आवंटित भूमि के संबंध में भी जानकारी ली गई और यथा शीघ्र नवीन थाना भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश दिये साथ ही उनके द्वारा जप्ती माल का भी शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी पुलिस अधिकारियों को दिये। एसएसपी चंदेल द्वारा इस अवसर पर थाना का भ्रमण भी किया और उपस्थित अधिकारियों से थाना क्षेत्र व अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









