विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने जेयू कुलपति को सौंपा ज्ञापन

May 13 2023

ग्वालियर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जेयू के कुलपति को ज्ञापन सौंपा, एवं विधार्थी परिषद ने ईसी मेंबर बैठक आधे घंटे लेट चालू होने दी। जिसमें विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री हिमांशु श्रोती ने बताया कि अनियमितता पाए जाने व महाविद्यालय को जो संबद्धता दी गई है। उस पर जांच समिति गठित की जाए एवं अनियमितता पाए जाने वाले महाविद्यालय की संबद्धता तत्काल समाप्त की जाए, अगर ऐसा नहीं होता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।